कानपुर, नवम्बर 26 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता।  शिवली विद्युत उपखंड में नियमों को ताक पर रखकर 120 बिजली कनेक्शन जारी किए जाने के मामले में जांच की धीमी रफ्तार पर सवाल खड़े होने लगे हैं। एक जेई और संविदा कर्मी पर नियम विरुद्ध कनेक्शन जारी कर विभागीय राजस्व को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी। इस पर अधिकारियों ने जांच के आदेश देकर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी जांच पूरी नहीं होने का आरोप है। इससे नाराज शिकायतकर्ता ने अब पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष को शिकायती पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

जांच में देरी पर उठे सवाल        महराजगंज जिले के पतरावल निवासी शिकायतकर्ता राजू विद्यार्थी ने शिवली विद्युत उपखंड में तैनात अवर अभियंता राकेश राय और एक संविदा कर्मी पर नियमों की अनदेखी कर ...