कानपुर, नवम्बर 7 -- Kanpur News: कानपुर। न्यायालय परिसर में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारिक, सिविल, बैंक ऋण वसूली, एनआई एक्ट और राजस्व संबंधी मामलों का निस्तारण किया जाएगा। लोक अदालत से पहले 26 अक्तूबर 2, 11, 18 और 25 नवंबर को प्री-ट्रायल आयोजित होंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अभिनव तिवारी ने बताया कि संबंधित मामलों के वादी और प्रतिवादी प्री-ट्रायल के लिए अपने मामले की सुनवाई करने वाले न्यायालय में उपस्थित होकर समझौते पर सहमति दे सकते हैं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 को, प्रचार प्रसार शुरू यह भी पढ़ें- Faridabad News: 12 दिसंबर को फरीदाबाद में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों का होगा निपटारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...