Kanpur News: 100 बेड अस्पताल का संचालन न होने पर प्रदर्शन
कानपुर, अक्टूबर 6 -- Kanpur News: कानपुर। केशव नगर स्थित 100 बेड अस्पताल का संचालन शुरू कराने की मांग को लेकर सपाइयों ने प्रदर्शन किया। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ता अस्पताल गेट पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। सुभाष द्विवेदी ने कहा कि अस्पताल का निर्माण होने के बावजूद भी उसका संचालन शुरू न होने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। इसके चलते तीमारदारों को दूसरे अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने सरकार को संबोधित ज्ञापन हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव सिंह को सौंपा। इस दौरान जय सिंह यादव, धनराज, शिवम मोगली यादव, तरुण सिंह हर्षित, शरद यादव, कर्मवीर सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.