कानपुर, जुलाई 7 -- Kanpur News: कानपुर। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी की अग्रिम जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। दरअसल पुलिस की रिपोर्ट न आने से ऐसा हुआ। इसके चलते जिला जज ने अब 10 जुलाई की तिथि तय की है। फजलगंज पुलिस ने पूर्व अध्यक्ष, बिल्डर समेत कई लोगों के खिलाफ कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में पूर्व अध्यक्ष की ओर से अग्रिम जमानत अर्जी दी गई है। जिला जज अनमोल पाल मामले की सुनवाई कर रहे हैं। मंगलवार को पुलिस रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन वह नहीं पहुंची। जिसके चलते सुनवाई 10 जुलाई तक के लिए टल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...