कानपुर, जुलाई 28 -- Kanpur News: कानपुर। फिक्की फ्लो और अभिनिष्ठ फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से इंटरनेशनल सेंटर इंग्लिश स्कूल, स्वरूप नगर में 'आई एम माय ओन लक्ष्मी' विषय पर वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य महिलाओं, युवतियों एवं छात्राओं को वित्तीय प्रबंधन, बचत, निवेश तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था। फ्लो की चेयरपर्सन अंकिता गर्ग, सीनियर वाइस चेयर सुषमा सिंह वॉइस चेयरमैन आरुषि गर्ग टंडन, पास्ट चेयरपर्सन एवं अनिकार्थ फाउंडेशन की चीफ मेंटर डॉ. आरती गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि वीएसएसडी नीतू सिंह उपस्थित रहीं। डॉ. आरती गुप्ता की पुस्तक 'आई एम माय ओन लक्ष्मी' का लोकार्पण किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में बेंगलुरु से आईं सीए श्रद्धा कलानी, सीए दिव्या चटर्जी ने वित्तीय साक्षरता पर विशेष व्याख्यान दिया। संचालन आरु...