कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। पिछले दिनों सचिवों की चल रही हड़ताल बुधवार को समाप्त होने पर समितियों का ताला खुला। गुरुवार को किसानों की भीड़ के साथ वितरण किया गया। दोपहर बाद रसूलाबाद समिति व इफको केन्द्र पर खाद खत्म हो गई। काफी किसान वापस लौट गए। पिछले कई दिनों से सचिव मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे थे जिससे सहकारी समितियों में तालाबंदी थी। किसान डीएपी खाद के लिए भटक रहे थे। बुधवार को हड़ताल खत्म होने के बाद अधिकारियों ने समितियों का ताला खोलने के निर्देश दिए। गुरुवार सुबह ताला खुलते ही रसूलाबाद कस्बे की सहकारी समिति और बेला रोड स्थित इफको केन्द्र पर किसानों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रामनगर समिति में पहुंची डीएपी, वितरण के दौरान उमड़ी भीड़ फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर किसानों को डीएपी खाद का वितरण किया...