Kanpur News: होमगार्ड भर्ती मामले में डॉक्टर के खिलाफ साक्ष्य नहीं
कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर। होमगार्ड भर्ती मामले में दो डॉक्टरों के जेल जाने के बाद अब पैनल में शामिल तीसरे डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को फिलहाल कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। वहीं, भर्ती के नाम पर घूस ले रहे दो युवकों के नाम सामने आए हैं। पुलिस उन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ करेगी। इसके साथ ही डाक्टर के कार चालक अजीत को भी बयान के लिए बुलाएगी। यूपीआई के जिन खाते में घूस की रकम भेजी गई थी, उनमें एक का पता पुलिस ने लगा लिया है। उसे भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। रिजर्व पुलिस लाइन में 1947 होमगार्ड अभ्यर्थियों का 15 से 29 अक्तूबर तक मेडिकल परीक्षण होना था। 15 अक्तूबर को अभ्यर्थियों ने उर्सला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. महेश कुमार, घाटमपुर सीएचसी के डॉ. देवेंद्र सिंह राजपूत व कार चालक अजीत पर घूस लेने का आरोप लगा हंगामा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.