कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। रावतपुर के केशवपुरम स्थित भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी के होटल नेगी ग्रांड में फायरिंग करने का आरोप लगा है। नेगी की पत्नी प्रीति बाजपेई द्वारा देर रात होटल में गोलीबारी की सूचना देने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घंटों जांच-पड़ताल की, लेकिन मौके से गोली चलने का कोई साक्ष्य नहीं मिला। केशवपुरम निवासी प्रीति बाजपेई ने मंगलवार को रावतपुर थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त की देर रात करीब 3 बजे अज्ञात लोगों ने उनके होटल नेगी ग्रांड पर फायरिंग कर दी। इससे होटल की शीट से बनी शीशे की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। प्रीति ने पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमे के आरोपियों पर ही संगठित होकर इस वारदात को अंजाम देने और लगातार धमकियां देने का आरोप लगा...