कानपुर, अगस्त 7 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। हैलट अस्पताल की नई बिल्डिंग में लंबे समय से तैयार बर्न वार्ड को जल्द शुरू कराने की मांग विधानसभा में उठाई गई है। कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने नियम-51 के तहत विधानसभा अध्यक्ष को सूचना देकर इस मामले में सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा है कि हैलट की नई बिल्डिंग में बर्न वार्ड बनाया है, लेकिन अब तक इसे सुचारु रूप से शुरू नहीं किया जा सका है। ऐसे में झुलसे मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने विधानसभा में मांग रखी कि बर्न वार्ड की स्थिति की जांच कराकर उसे तत्काल शुरू करने के आदेश दिए जाएं, ताकि गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। साथ ही उन्होंने इस संबंध में सरकार से सदन में वक्तव्य देने की मांग की है। विधानसभा की कार्...