कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: चकेरी, संवाददाता। रामादेवी चौराहे पर एक पान दुकानदार ने चकेरी थाने के हेड कांस्टेबल पर आरोप लगाया है कि सिपाही उनके पास नशे की हालत में आया और पांच हजार रुपये रंगदारी मांगने लगा। विरोध करने पर आरोपित हाथपाई कर विवाद करने लगा। वहीं दुकानदार ने हेड कांस्टेबल का वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसे संज्ञान में लेकर डीसीपी पूर्वी ने हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर एसीपी चकेरी को मामले की जांच सौंपी है। वायरल वीडियो एक मिनट 42 सेकेंड का है। जिसमें चकेरी थाने का हेड कांस्टेबल विजय कुमार चकेरी थाने के बाहर स्थित गांधीग्राम निवासी गगन चौरसिया की पान की दुकान में खड़ा है। वहीं दुकानदार गगन पुलिस कर्मी का वीडियो बनाते हुए आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस कर्मी विजय कुमार उनकी दुकान में नशे की हालत में आकर पांच...