कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। कंघी मोहाल निवासी तहजीब ने हिस्ट्रीशीटर आदिल उस्ताद उर्फ आदिल खान के खिलाफ गवाही नहीं देने के लिए धमकाने और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर कोहना थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। तहजीब के अनुसार उन्होंने 2019 में हिस्ट्रीशीटर आदिल उस्ताद के खिलाफ बजरिया थाने में रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था। जिस मामले में जल्द ही न्यायालय में गवाही होनी है। आरोप है कि बीती 25 जून की रात को वह गंगा बैराज से घर लौट रहे थे। रास्ते में कर्बला रोड पर हिस्ट्रीशीटर आदिल उस्ताद ने अपने साथी के साथ उनकी बाइक रोकी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए उन पर पिस्टल तान दी। साथ ही गवाही नहीं देने की धमकी दी और जिंदा रहने के लिए एक लाख रुप...