कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। हनुमंत विहार के जूही कला डब्ल्यू ब्लॉक में बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर और उसके गुर्गों को पीटे जाने के मामले में फायरिंग होने की बात सामने आई है। वहीं जिस ई-ऑटो में टक्कर मारी गई, उसकी बेवा मालकिन ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि जब लोगों ने विधायक लिखी काले रंग की स्कॉर्पियो को घेरा तो उसमें सवार युवक ने हवाई फायरिंग शुरू कर दहशत फैला दी। किसी तरह उपद्रवियों को काबू में किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उस्मानपुर कच्ची बस्ती निवासी सुमन ने बताया कि रविवार रात बस्ती में एक युवक का पीछा करते हुए काले रंग की स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से आई। उसमें एक राजनीतिक पार्टी का झंडा और विधायक लिखा था। कार में कुल छह लोग सवार थे, सभी एक युवक को कार के अंदर खींच कर मारपीट करने लग...