कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: कानपुर। खुशहाल बेटियां खुशहाल समाज समिति ने सावन के अवसर पर हरियाली तीज एवं तीज क्वीन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया। उत्तर प्रदेश तीज क्वीन का खिताब हिमांशी त्रिवेदी, गुजरात का ताज सीमा श्रीवास्तव और राजस्थान का किरण वर्मा के नाम रहा। अध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव ने स्वागत में मल्हार गाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एकता मिश्रा ने कहा कि आयोजन को पारंपरिक संस्कृति के साथ आधुनिक मनोरंजन का सुंदर संगम बनाने का प्रयास किया है। यहां संयोजन डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. अपर्णा शुक्ला, बरखा, समीक्षा मिश्रा, नीरजा श्रीवास्तव, नीता शर्मा, सोनिया वालिया, राधा रानी, सोनू खंडेलवाल, सुनीता खंडेलवाल, शिखा त्रिपाठी, चरणजीत कौर, गौरी सिन्हा आदि रहीं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सीएसजेएमयू : रोज गार्डन में मनाया हरियाली तीज उत्सव यह भी पढ़ें- Ma...