कानपुर, जुलाई 3 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से गंभीर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने हादसों पर नियंत्रण के लिए कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसपी ने अपने कार्यालय में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता व सीओ की समन्वय बैठक कर सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने का निर्देश दिया। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने गुरूवार को रूरा थाना क्षेत्र के चिलौली गांव के पास हुई दुर्घटना में एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत के मामले में घटना स्थल का निरीक्षण किया।

दुर्घटना के कारण और निवारण इसके बाद अपने दफ्तर में लोक निर्माण विभाग व पुलिस अफसरों की समन्वय बैठक कर दुर्घटना के कारणों एवं निवारण के साथ ही सड़क सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगान...