Kanpur News: हादसे में घायल बुजुर्ग की प्रयागराज में मौत
कानपुर, जुलाई 6 -- Kanpur News: रूरा,संवाददाता। थाना क्षेत्र के चिलौली गांव के पास रूरा-डेरापुर मार्ग पर बीते गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे एक ऑटो व कार की आमने सामने भिड़ंत में भरथना के बनामई के रहने वाले अंकित और थाना क्षेत्र के मल्हानपुरवा के रहने वाले दानिश की मौत हो गई थी,जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। रविवार की देर रात घायल बुजुर्ग पैंसठ वर्षीय रहमत अली की प्रयागराज में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सांसे थम गई। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रुरा थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि बुजुर्ग रहमत अली के परिजन उनको उपचार के लिए प्र्रयागराज ले गए थे,वही उनकी बीती रात मृत्यु हो गई। यह भी पढ़ें- एनएच पर बेकाबू कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत वहां की पुलिस के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.