कानपुर, अगस्त 26 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर-रनियां विधानसभा क्षेत्र में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने आठ नवीन सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दी है। इसमें अकबरपुर में हाईवे से बाढ़ापुर गांव को जोड़ने वाली बम्बी के रास्ते को डामर की सड़क में बदला जाएगा। अकबरपुर-रनियां विधानसभा के लिए राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सड़क निर्माण संबंधी तमाम प्रस्ताव दिए थे। इसमें से आठ नई सड़कों के प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपे थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने इन सड़कों की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। राज्यमंत्री ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों की इन और सड़कों की लागत करीब 10 करोड़ 67 लाख है। विभाग को पैसा भेज दिया गया है। लोकनिर्माण विभाग का खंड-1 इन सड़कों की टेंडर की प्रक्रिया...