कानपुर, जुलाई 24 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने हाईवे सिटी योजना क्षेत्र में मार्ग प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 62.06 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। परियोजना के तहत गुप्ता चौराहा (हाईवे सिटी) से चकेरी मोड़ होते हुए अलकनंदा अंडरपास तक मुख्य मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था विकसित की जाएगी। केडीए की ओर से जारी निविदा के अनुसार कार्य को छह माह में पूरा किया जाएगा। इच्छुक कंपनियां आगामी 6 अगस्त से शाम पांच बजे तक ई-टेंडर पोर्टल पर अपनी निविदा जमा कर सकेंगी, जबकि तकनीकी बोली 7 अगस्त दोपहर 12 बजे खोली जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने से हाईवे सिटी, चकेरी मोड़ और अलकनंदा अंडरपास के बीच आवागमन करने वाले लोगों को रात के समय बेहतर रोशनी मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...