Kanpur News: हाईवे किनारे मेडिकल कालेज के सामने मृत मिला युवक
कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी में मेडिकल कालेज के सामने कानपुर औरैया हाईवे किनारे एक युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर छानबीन शुरू की है। औरैया कानपुर हाईवे किनारे कुंभी के पास बने मेडिकल कालेज के शैक्षणिक भवन के सामने एक युवक सोमवार देर रात मृत अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी होने पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। डायल-112 पर दी गई सूचना पर पहुंची अकबरपुर पुलिस की छानबीन में उसके पास से कोई अभिलेख व आईडी आदि नहीं मिलने से उसकी फिलहाल पहचान नहीं हो सकी। छानबीन करने के बाद पुलिस ने उसके जीवित होने की संभावना जता उसको अकबरपुर स्थित मेडिकल कालेज भेजा। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही पुलिस को मेमो भेजकर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.