कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा जोड़ के पास कानपुर-औरैया हाई-वे किनारे बनी कोठरी में एक बजुर्ग का शव पड़ा मिला। सूचना पर वहां पहुंची अकबरपुर पुलिस के प्रयास के बाद भी बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कानपुर- औरैया हाईवे किनारे बारा जोड के पास एक सुनसान कोठरी में देर रात एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। ड्यूटी करने गए होमगार्डों ने कोठरी में बुजुर्ग का शव पड़े होने की सूचना अकबरपुर कोतवाली में दी। इसके बाद जैनपुर चौकी प्रभारी नरसिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। तलाशी में मृतक के पास से पहचान का कोई सामान व अभिलेख बरामद नहीं हुआ। इससे पुलिस के प्रयास के बाद भी उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञ...