कानपुर, जुलाई 7 -- Kanpur News: चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ के वाजिदपुर में करीब आठ दिन पहले फाल्ट ठीक करने के दौरान केस्को संविदाकर्मी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। मंगलवार की उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर संजय नगर सबस्टेशन पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि फ्यूज जोड़ने के दौरान शटडाउन लेने में लापरवाही बरती गई थी। जिससे वह 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन की लाइन की चपेट में आ गया था। कंपनी के प्रतिनिधि ने मृतक के आश्रित पत्नी व बच्चों को दस लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का भरोसा दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। जाजमऊ के वाजिदपुर निवासी 40 वर्षीय संदीप केस्को की सेवा प्रदाता कंपनी दिव्या में संविदा लाइनमैन थे। परिजनों ने बताया कि बीती 29 जून को संदीप को वाजिदपुर स्थित आईए रिसार्ट के पास एक लाइन क...