कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: मूसानगर, संवाददाता। अमरौधा क्षेत्र के हलिया गांव में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों का जीना दुश्वार बना हुआ है। बरसात के दिनों में गांव के मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव व कीचड़ से स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वहीं जिम्मेदारों के उदासीन रवैये के चलते समस्या जस की तस बनी हुई है। हलिया गांव में लंबे समय से बनी इस समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। हलिया गांव में बरसात के चलते मुख्य सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ जमा है। वहीं टूटी सड़कों के कारण हालात और भी खराब हो गई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सड़क बनी तालाब, जलभराव से ग्रामीण परेशान वहीं ग्रामीणों को गंदे पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल रा...