कानपुर, जुलाई 22 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। हलवाखांडा रजबहा (नहर) के दोनों किनारों पर जाली लगाई जाएगी। क्योंकि, शहरी क्षेत्र में नहर कूड़ादान बन गई है। आसपास की कॉलोनियों का कचरा लोग नहर में फेंक देते हैं। पानी छोड़े जाने पर नहर उफनाने लगती है। हर साल पैदा हो रही इस समस्या से निपटने के लिए सिंचाई विभाग ने नहर के दोनों किनारों पर जाली लगाने का फैसला लिया है। हलवाखांडा रजबहा का शहरी क्षेत्र में प्रवाह 12 किमी है। शहरी क्षेत्र में नहर कचरे से पटी पड़ी है। सिंचाई विभाग हर साल सफाई कराता है, लेकिन कचरा कम होने का नाम नहीं लेता है। खासकर शहर दक्षिण स्थित सचान चौराहा और सीटीआई के पास नहर कचरे से अटी पड़ी है। यहां नहर की पटरियों पर लोगों ने घर बनाकर स्थाई अतिक्रमण कर रखा है जिससे नहर की सफाई भी नहीं हो पाती है। फिलहाल, इस समस्या के...