कानपुर, अगस्त 2 -- Kanpur News: कानपुर। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री के साथ की समीक्षा बैठक की। प्रदेश में संगठन स्तर पर चल रहे संगठनात्मक अभियानों की प्रगति पर मंथन किया। कहा कि कार्यकर्ता सब कुछ भूल स्वतंत्रता के पहले हर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर मनाए जाने वाले राष्ट्र विभीषिका दिवस पर मौन जुलूस औऱ गोष्ठी करें। क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी अभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं हैं, बल्कि वे पार्टी की विचारधारा, सेवा, सुशासन और राष्ट्र प्रथम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। यह भी पढ़ें- भाजपा ने तय की संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति, हर घर तिरंगा और रविदास कलश यात्रा पर जोर नि...