कानपुर, जुलाई 5 -- Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता। किसवाखेड़ा गांव में हर घर जल योजना के तहत बनी पानी की टंकी से जुड़े कई गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी से अरसुन की मढ़ैया, उधमपुर, जगदीशपुर सहित अन्य गांवों में पानी नियमित रूप से नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका। इससे लोगों को पेयजल के लिए हैंडपंप और अन्य वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जलनिगम एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से शीघ्र तकनीकी जांच कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है, ताकि सभी गांवों के लोगों को हर घर जल योजना का लाभ मिल सके। इस संबंध में ग्राम प्रधान सोबरन...