कानपुर, अगस्त 18 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददादात। कार्डियोलॉजी से चीरघर के सामने तक जाम निर्बाध ट्रैफिक चले। इसके लिए पुलिस कमिश्नरेट के जिम्मेदार आएदिन दौरा करते हैं। इसके बावजूद अवैध पार्किंग,रॉन्ग साइड ड्राइविंग के चलते मंगलवार को फिर जाम लगा। जाम की भयावहता का अंदाजा इसी से लगा कि मरीजों के तीमारदार न तो हैलट से मेडिकल स्टोर पट्टी की ओर जा पा रहे थे और न ही उधर से इधर आ पा रहे थे। जाम के चलते आधी दूरी तक गोलचौराहे पुल पर जाम लगा। पनचक्की चौराहे से भी नरौना चौराहे तक शाम के समय जाम लगा। हैलट अस्पताल के सामने लगे जाम में अलग अलग स्थानों पर चार एंबुलेंस फंसीं। ये मरीजों को लेकर अस्पताल आ रही थीं। इनको अस्पताल जाने में 10 से 15 मिनट लगे।

जाम की स्थिति की समीक्षा पिछले दिनों ने हैलट अस्पताल रोड के निरीक्षण के समय डीसीपी ट्रैफिक ...