कानपुर, अक्टूबर 28 -- Kanpur News: कानपुर। हरसहाय पीजी कॉलेज में 3 से 5 नवंबर तक जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। एसोसिएशन के सचिव अश्वनी मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से सब-जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। उन्होंने विद्यालयों, महाविद्यालयों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी 7651880658 पर सचिव से संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गंगा महोत्सव पर 2 से 4 नवंबर तक होंगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं यह भी पढ़ें- Kanpur News: सीएसजेएमयू में...