कानपुर, नवम्बर 15 -- Kanpur News: मंगलपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के संदलपुर में निमंत्रण में शामिल होकर शनिवार की देर रात घर वापस जा रहा युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सीएचसी हवासपुर ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हादसे में युवक की मौत डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतापुर निवासी छब्बीस वर्षीय रमन प्राईवेट नौकरी करता है। वह घर से शनिवार की शाम बाइक से संदलपुर में एक निमंत्रण में शामिल होने गया था। वह रात 11 बजे निमंत्रण में शामिल होकर घर वापस आ रहा था। तभी अंतापुर डेरापुर मार्ग पर संदलपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी,इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच...