कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता। मरहाना से डिलौलिया जाने वाले संपर्क मार्ग के लेपन कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार मिट्टी और धूल से भरी सड़क पर बिना समुचित सफाई कराए ही डामरयुक्त गिट्टी डलवा रहा है। इससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मौके पर मौजूद सत्यम कटियार, अजय कटियार, संदीप कुमार, रामसनेही गौतम, रामलाल प्रजापति और राजेश कटियार सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते हुए विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के निर्धारित मानकों के अनुसार पहले सतह की अच्छी तरह सफाई होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Katihar News: जर्जर मुख्यमंत्री सड़क की मरम्मत कराए जाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग इसके बाद नियमानुसार ...