Kanpur News: सड़क पर खड़े ऑटो और वाहनों से मूसानगर में रोज लग रहा जाम
कानपुर, अक्टूबर 4 -- Kanpur News: मूसानगर, संवाददाता। कस्बे में सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़े ऑटो, टेंपो और अन्य सवारी वाहनों के कारण आये दिन जाम की स्थिति बन रही है। गजनेर रोड, घाटमपुर रोड और भोगनीपुर रोड पर सड़क के किनारे तथा चौराहों के आसपास सवारी वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जाम के कारण छोटे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कस्बे के मुख्य बाजार और चौराहों के आसपास पहले से ही सड़क पर अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। इसके ऊपर सवारी ढोने वाले ऑटो व अन्य वाहन सड़क पर ही खड़े होकर सवारियां को भरते हैं। कई बार वाहन सड़क के बीच तक खड़े हो जाने से दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को निकलने के लिए जगह नहीं मिलती, जिससे जाम लग जाता है। राहगीर शुभम साहू, भूपेंद्र ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.