Kanpur News: सड़क निर्माण में अनियमितता पर तहसील पहुंचे ग्रामीण
कानपुर, सितम्बर 12 -- Kanpur News: रसूलाबाद। प्रधानमंत्री सड़क योजना में रंजीतपुरवा में बन रही सड़क में अनियमितता व गड़बड़ी हो रही है। यह आरोप लगाते हुए शनिवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की। मामले में तहसीलदार ने ग्रामीणों को जांच कराने के बाद प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत रसूलाबाद-बेला रोड से रंजीतपुरवा गांव के लिए सड़क का निर्माण हो रहा है। शनिवार को रसूलाबाद तहसील मुख्यालय पहुंचे रंजीतपुरवा गांव के प्रेम कुमार, अभिषेक कुमार, महेंद्र सिंह, सालिगराम, अनुज कुमार, राहुल, आयुष सहित दो दर्जन लोगों ने सड़क निर्माण में अनियमितता व गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया। आरोप है कि गांव के अंदर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार ने गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.