कानपुर, सितम्बर 26 -- Kanpur News: पुखरायां। कस्बे के सीएचसी में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान पहुंचकर फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमे स्वेच्छा से छह लोगो ने रक्तदान किया। सीएचसी में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर सीएचसी अधीक्षक डा अनूप सचान की उपस्थिति में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इसमे रक्तदान शिविर में डॉ अरुणेन्द्र प्रताप सिंह, विकास गौतम, मुकुल पाण्डेय, सचिन सचान और मनीष सहित अन्य लोगो ने रक्तदान किया। वही पर कैबिनेट मंत्री ने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भेंट...