Kanpur News: स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों का हुआ परीक्षण
कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: चकेरी। अखिल भारतीय पाल महासभा की ओर से समाजसेवियों की स्मृति में किदवई नगर एच ब्लॉक स्थित चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 300 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान नेत्र, दंत, हड्डी, पेट व चेस्ट रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की। इसके साथ ही ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर और ईसीजी की जांच भी निश्शुल्क की गई। लखनऊ से आए दंत रोग विशेषज्ञ डा. नीलांशु सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ हिमांशु शाह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. विनीत वर्मा, पेट रोग विशेषज्ञ डा. संतोष पाल और चेस्ट रोग विशेषज्ञ डा. मोहित सिंह समेत अन्य चिकित्सकों ने लोगों का परीक्षण कर उन्हें उचित सलाह दी। साथ ही उनके जांचें भी कराई। शिविर में जिला प्रशासन की ओर से निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.