Kanpur News: स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों की प्रस्तुति ने मन मोहा
कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: चकेरी। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को जाजमऊ स्थित द लिटिल वन जैपुरिया प्री स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों की रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान किया गया। कार्यक्रमों में स्कूल के पीजी, प्री नर्सरी, पर्सरी और प्रेप के बच्चों में ऑपरेशन सिंदूर के मंचन को बेहतर ढंग से प्रदर्शित किया। इसके अलावा बच्चों ने देशभक्ति गीत पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। स्कूल की प्रधानाचार्या दरक्शा अहमद ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया। साथ ही उन्हें शुभकामनाएं भी दी। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर की नाट्य प्रस्तुति ने जगाया देशभक्ति का जज्बा यह भी पढ़ें- Begusarai News: स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.