कानपुर, अक्टूबर 31 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। दीवाली में मिलावट खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री रोकने के लिए शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में स्टेट की खाद्य सुरक्षा टीम ने रनियां, अकबरपुर, मुरीदपुर, पुखरायां और नबीपुर आदि स्थानों पर छापा मारकर खोया मिल्क केक, छेना, बूंदी, पनीर आदि के 11 नमूने संकलित किए। इस मौके पर खराब गुणवत्ता देखकर टीम ने 306 किलो मिठाइयां नष्ट कराईं। जबकि मुरीदपुर में मिला 11.5 किलो हाइड्रो को जब्त किया गया। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। दीवाली के मौके पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री और निर्माण रोकने के लिए शासन के निर्देश पर प्रदेश भर में टीमें गठित कर छापा मार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कानपुर के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी की अगुवाई में ए...