Kanpur News: स्टार इलेवन ने कैप्टन इलेवन को 41 रन से हराया
कानपुर, नवम्बर 28 -- Kanpur News: कानपुर। सिख क्रिकेट प्रीमियर लीग (एससीपीएल) में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में सिंह स्मैशर्स ने सिंह एम्पायर इलेवन को 29 रन से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में स्टार इलेवन ने कैप्टन इलेवन को 41 रन से हराया। किदवई नगर स्थित स्व. रतनलाल शर्मा स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में सिंह स्मैशर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.1 ओवर में 127 रन बनाए। टीम की ओर से सरबजीत सिंह ने 45 रन, मन्नी ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में अमृत सिंह व साहिब सिंह ने तीन-तीन विकेट लिया। जवाब में सिंह एम्पायर इलेवन की पूरी टीम 13 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से प्रभजोत ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। गेंदबाजी में गगनदीप सिंह ने चार, सरबजीत सिंह ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। सरबजीत सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.