कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर दौरे पर शुक्रवार को आए मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने डिप्टी सीटीएम अकांशु गोविल के साथ सेंट्रल स्टेशन और उप मंडलीय लोको अस्पताल का दौरा किया। व्यवस्थाएं देखने के बाद जिम्मेदार चिकित्सकों से कहा कि रेलवे स्टाफ विभाग की रीढ़ हैं। इनके और इनके परिजनों के इलाज में कोताही सहन न होगी। इसके बाद रीडेवलपमेंट कार्य की प्रगति जानी। डिप्टी सीटीएम अकांशु गोविल से कहा कि इस कार्य की हर सप्ताह प्रगति जांचें और रिपोर्ट भी भेजे ताकि गुणवत्ता के मुताबिक समय से काम पूरा हो। डीआरएम ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर संरक्षा संगोष्ठी की। इसमें रेलकर्मियों को सतर्कता बरतने और नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। फॉग में जो नियम तय हो, ट्रेनों का उसी हिसाब से संचालन हो। अभी से सारे उपकरण चुस्त-दुरुस्त कर लिए...