कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर। मेहरबान सिंह का पुरवा के मोहनपुरम स्थित सीएचएस गुरुकुलम में आयोजित दो दिवसीय ओपन इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले गए। इसमें बालक वर्ग में स्कॉलर मिशन स्कूल बैकुंठपुर और बालिका वर्ग में फातिमा कॉन्वेंट अशोक नगर ने चैम्पियन का खिताब जीता। फाइनल मुकाबलों में बालक वर्ग में स्कॉलर मिशन स्कूल ने डस्ट इंटर कॉलेज चुन्नीगंज को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग में फातिमा कॉन्वेंट ने ऑक्सफोर्ड स्कूल श्याम नगर को 2-1 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी जीती। तीसरे स्थान पर बालक वर्ग में 10 इंटरेस्ट स्कूल रतनलाल नगर और बालिका वर्ग में स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल रहा। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...