कानपुर, अक्टूबर 31 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगाने तथा यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग एवं एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में क्षतिग्रस्त सड़कों को चिह्नित कर विशेष अभियान चलाते हुए जल्द मरम्मत कराई जाए। आगामी शीत ऋतु एवं कोहरे की संभावना को देखते हुए उन्होंने सड़कों पर रिफ्लेक्टर, सफेद पट्टियों,दिशा सूचक बोर्डों एवं अन्य सुरक्षा संकेतकों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। यह भ...