कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में रविवार को छात्राओं और उनके परिजनों की भीड़ रही। ये सभी छात्राएं स्कूटी वितरण योजना के तहत आधार सत्यापन के लिए आईं थी। शुरुआती दौर में यह व्यवस्था सिर्फ एक कर्मचारी के भरोसे थी, जिससे छात्राओं की लंबी कतार लगी रही। हालांकि, देर शाम तक भीड़ बनी रहने से कुलपति ने काउंटर की संख्या में वृद्धि कर छात्राओं का जल्द काम सत्यापित कराया। भीड़ और कर्मचारियों की संख्या कम होने की अव्यवस्था के चलते एक प्रमाणपत्र को दो छात्राओं के आवेदन पर अपलोड कर दिया गया। शासन की स्कूटी योजना के तहत विवि व इससे संबद्ध महाविद्यालयों से 2196 छात्राओं का चयन किया गया है। विवि की ओर से शनिवार को पात्र छात्राओं को फोन कर सूचित किया गया था कि आधार सत्यापन के लिए ओटीपी की आवश्यकता...