कानपुर, जुलाई 29 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर के केसा चौराहे के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से स्कूटर सवार पिता और उसके दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मसवानपुर के धामीखेड़ा निवासी अंकित सोनकर बुधवार सुबह अपनी छह वर्षीय बेटी लाडो को स्कूल छोड़ने स्कूटर से जा रहे थे। अंकित के साथ उनका दो वर्षीय बेटा प्रिंस भी स्कूटर पर बैठा था। जैसे ही तीनों केसा चौराहे के पास पहुंचे, तभी बगिया क्रॉसिंग की ओर से मुड़े तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटर में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते अंकित और दोनों बच्चे सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में लाडो के पैर में चोट आई, जबकि अंकित और प्रिंस को भी मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने ड्राइवर को दौड़ा...