कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर। सेवा संस्थान, काकादेव ने सैनिकों के सहायतार्थ 11 हजार रुपये का आर्थिक योगदान दिया है। संस्थान की ओर से यह राशि बैंक ऑफ बड़ौदा, तिलकनगर शाखा के माध्यम से 'डिस्ट्रिक्ट सोल्जर्स फ्लैग डे फंड' के लिए बैंक ड्राफ्ट संस्थान के पदाधिकारियों ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर से भेंट कर उन्हें दिया और सैनिकों की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष आनंद शंकर गुप्ता, अधिवक्ता नरपत जैन और संयुक्त सचिव अनिल रुस्तगी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...