Kanpur News: सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल टीम बनी विजेता
कानपुर, अगस्त 6 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में चल रही 70वीं जनपदीय विद्यालयीय हैंडबाल प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंडर-19 व अंडर-14 बालक वर्ग में मेजबान सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल की टीम विजेता बनी।प्रतियोगिताओं का उद्घाटन डॉ. अजीत कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता में सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल का दबदबा रहा। बालक वर्ग के अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में सेठ मोतीलाल खेड़िया की टीम विजेता रही, जबकि अंडर-17 वर्ग का खिताब बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज ने जीता। बालिका वर्ग के अंडर-19 का खिताब कानपुर विद्या मंदिर ने जीता। अंडर-17 और अंडर-14 वर्ग में सेठ मोतीलाल खेड़िया की टीम चैम्पियन बनी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: टेबिल टेनिस अंडर 19 में एसडी कालेज रहा विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.