कानपुर, सितम्बर 28 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया इंटर कॉलेज में सोमवार को 70वीं जनपदीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के ​बालक वर्ग में सेठ मोतीलाल खेड़िया और बालिका में विद्युत परिषद की टीम चैंपियन बनी।प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनुराग मिश्र ने किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग में 33 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के परिणामों में अंडर-14 बालक और बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बिठूर की टीम विजेता बनी। अंडर-17 बालिका वर्ग में रतनलाल खत्री एसडी इंटर कॉलेज ने खिताब जीता जबकि बालक वर्ग में श्रीरामलला इंटर कॉलेज रावतपुर की टीम विजेता बनी। अंडर-19 बालिका वर्ग में विद्युत परिषद इंटर कॉलेज पनकी ने खिताब ज...