Kanpur News: सूने घर में चोरी करने वाला दूसरा आरोपित भी गया जेल
कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। सेन पश्चिम पारा पुलिस ने स्वर्ण जयंती विहार सेक्टर-सात स्थित सूने मकान में चोरी के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपित को नगवां बंबा रोड से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शातिर के पास से दो लाख रुपये और एक तमंचा भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि हिस्से में आए चोरी के माल को उसने नयागंज के एक ज्वैलर्स को बेचा था। उससे मिली रकम से ही उसने तमंचा खरीदा था। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि 19 जून को हेमलता वर्मा के मकान का ताला तोड़कर चोर जेवर और नकदी पार कर ले गए थे। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आसपास के करीब 100 सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में लाल-काली स्कूटी से आए दो संदिग्ध युवकों की पहचान यक्ष ऐप की मदद से गुजैनी मायापुरम कच्ची बस्ती निवासी अंशू पासी और कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.