Kanpur News: सुबह-शाम की बारिश से मालरोड पर लगा भीषण जाम
कानपुर, जुलाई 3 -- Kanpur News: कानपुर। शुक्रवार को तड़के से सुबह 8 बजे तक और शाम साढ़े पांच बजे से शुरू हुई बारिश से ट्रैफिक व्यवस्था चौपट हो गई। शाम को फूलबाग से पनचक्की होते हुए नरोना को जाने और आने वाली सड़क पर दो किमी. लंबा जाम लगा। इसी तरह रावतपुर तिराहे से गोलचौराहे तक वाहन रेंगते नजर आए। ट्रैफिक व्यवस्था दक्षिण शहर में तो दिन भर धड़ाम रही। जूही खलवा पुल बंद होने से नयापुल औऱ गोविंदपुरी पुराना पुल पर वाहन लोड पड़ा। इस वजह से इन पुलों पर ट्रैफिक फंसा। इसके चलते वाहनों की लाइन लगी। देवकी सिनेमा से एक ओर गुटैया क्रॉसिंग तो दूसरी ओर नीरक्षीर चौराहे तक ट्रैफिक घूमता नजर आया। रावतपुर से गोलचौराहे तक वाहन रुक-रुककर निकले। वीआईपी रोड पर शाम के समय वाहन लोड पड़ा तो कचहरी के सामने से डीएवी तिराहे और हर्डर्ड चौराहे से पुलिस कमिश्नर दफ्तर गेट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.