Kanpur News: सीसामऊ के 163 करोड़ के विकास कार्यों पर उठे सवाल
कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को लेकर सपा विधायक नसीम सोलंकी की ओर से सवाल उठाए गए हैं। उनके पति एवं पूर्व विधायक इरफान सोलंकी सिविल लाइंस स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचे और अधिशासी अभियंता अनूप कुमार मिश्र से मुलाकात की। उन्होंने विभाग से उन सभी प्रस्तावित कार्यों की सूची उपलब्ध कराने को कहा, जिन्हें स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। इरफान सोलंकी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी का दावा है कि सीसामऊ क्षेत्र के 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं, लेकिन क्षेत्रीय विधायक को अब तक इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक की ओर से भेजे गए प्रस्तावों को भी अभी तक शासन को नहीं भेजा गया। पीडब्ल्यूडी अफसरों का कहना है कि सीसामऊ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.