Kanpur News: सीवेज के पानी से चल रहा पनकी पावर प्लांट
कानपुर, जुलाई 18 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बिनगवां स्थित 40 एमएलडी क्षमता के टर्शियरी ट्रीटमेंट प्लांट (टीटीपी) का निरीक्षण कर इसकी कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि लगभग 249.92 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस परियोजना से तैयार उच्च गुणवत्ता का शोधित जल पनकी थर्मल पावर प्लांट के कूलिंग टावरों में उपयोग किया जा रहा है, जिससे ताजे पानी की खपत कम होने के साथ किसानों के लिए सिंचाई योग्य जल भी सुरक्षित रह रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि बिनगवां स्थित 210 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में सेकेंडरी ट्रीटमेंट के बाद शोधित सीवेज को टर्शियरी ट्रीटमेंट प्लांट में लाया जाता है। यहां अत्याधुनिक आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) एवं यूएफ (अल्ट्रा फिल्ट्रेशन) मेम्ब्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.