कानपुर, अगस्त 11 -- Kanpur News: चकेरी। साइबर ठगों ने सीमेंट डिलीवरी का झांसा देकर एक ठेकेदार से 4.29 लाख रुपये ठग लिये। इसके बाद डिलीवरी न होने पर पीड़ित ने कहा तो आरोपितों ने और रकम की मांग की। मांग पूरी न करने पर आरोपितों ने धमकाया। जिससे तंग आकर पीड़ित ने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। चकेरी के एचएएल कॉलोनी निवासी अमिताभ पांडेय के अनुसार वह कई सरकारी विभागों में भवन निर्माण की ठेकेदारी करते हैं। उन्हें अपने एक प्रोजेक्ट के लिए नॉन ट्रेड सीमेंट की जरूरत पड़ी। इस पर उन्होंने आनलाइन साइट से एक नामी सीमेंट कंपनी का ई मेल और मोबाइल नंबर निकाला। जिसपर रेट और सप्लाई संबंधी बातचीत हुई। अमिताभ के अनुसार बातचीत के दौरान आरोपित द्वारा कंपनी के भेजे गए रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र जांच में सही निकले थे। इसपर उन्हें कोई शक नहीं हुआ। फिर उन्होंने 2...