कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाताखलासी लाइन स्थित एलेनहाउस पब्लिक स्कूल में शनिवार को कानपुर योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप हुई। जिसमें शहर के 20 विद्यालयों के 210 छात्रों ने योगासन का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के सब-जूनियर वर्ग में ऑक्सफोर्ड स्कूल ने पहला, डीपीएस सर्वोदय नगर ने दूसरा और वेंडी स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में शीलिंग हाउस स्कूल पहले, दुर्गाप्रसाद विद्या निकेतन दूसरे और एलेनहाउस पब्लिक स्कूल पनकी तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुपर हाउस ग्रुप के स्पोर्ट्स मैनेजर शिरीष श्रीवास्तव और सुपर हाउस स्कूल के स्पोर्ट्स डायरेक्टर शशांक भूषण ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अशोक सिंह, नेहा गुप्ता, प्रतीक निगम, सोनाली धनवानी, पूनम बाजपेयी और विपिन पाठिक आदि र...