कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। सीडीओ ने गुरूवार को विकास भवन में स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग दफ्तरों में कार्यरत 12 कर्मचारी बिना सूचना के गायब मिले। इस पर इन सभी का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सीडीओ विधान जायसवाल ने गुरूवार को विकास भवन परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं कर्मियों की उपस्थिति के साथ ही अभिलेखों के रख-रखाव आदि का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण विभाग की चतुर्थ श्रेणी कर्मी पूजा , डीपीआरओ कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक सुरेन्द्र बहादुर, स्वच्छ भारत मिशन के डीसी अश्वनी त्रिवेदी,स्वत: रोजगार कार्यालय की डीएमएम निशा सचान, पूजा वर्मा व अंकित, लघु सिचाई कार्यालय के प्रधान सहायक राकेश कुमार सचान, कन...